बिजली ट्रिपिंग से त्रस्त गौराबादशाहपुर निवासी
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_892.html?m=0
गौराबादशाहपुर(जौनपुर) इस समय गौराबादशाहपुर कस्बे में कबिरूद्दीनपुर से दी जा रही बिजली
की सप्लाई एकदम व्यर्थ जा रही है वजह बन रही है बार-बार की बिजली की
ट्रिपिंग जिसकी वजह से गौराबादशाहपुर के व्यवसाई तथा निवासी बेहद आजिज आ
चुके है।
गौराबादशाहपुर
में वैसे भी अन्य जगहो की अपेक्षा बिजली की सप्लाई कम ही मिल पाती है ऊपर
से पिछले एक सप्ताह से एक एक मिनट में दो दो बार बिजली ट्रिप कर जानें की
वजह से कस्बे के नागरिक तंग आ चुके है। गुरूवार को दी गयी सप्लाई में एक
घंटे में लगभग चालीस बार बिजली ट्रिप हुई जिसकी वजह से कुछ लोगों नें तो
आजिज आकर अपने घरों में मेन स्विच ही ऑफ कर दिया। कस्बे के व्यवसाई अरविन्द
वर्मा, सभापति गोंड, रामबचन विश्वकर्मा, अनीस, दीनदयाल आदि नें बताया कि
इस तरह से बिजली ट्रिप करनें की वजह से एक तरफ तो व्यवसाय बाधित हो रहा है
तथा हम कोई भी काम नही कर पा रहे है वही दूसरी तरफ हमारे बिजली के उपकरण भी
खराब हो जा रहे हैं।
उक्त
समस्या के सन्दर्भ में अवर अभियंता बीके पाण्डेय से दूरभाष पर बात की गयी
तो उन्होनें बताया कि ट्रिपिंग समस्या मेरे संज्ञान में है। तेज हवा की
चलनें से तारों के आपस में टकराने की वजह से तथा ओवरलोड की वजह से ये
समस्या आ रही थी। जिसके लिये हम लोगों ने पेट्रोलिंग करके तारों को टाईट
करवा दिया है। आज से ट्रिपिंग की समस्या कम हो जायेगी तथा एक सप्ताह में
समस्या को पूर्णतया हल कर लिया जायेगा।

