अतंर जनपदीय आधा दर्जन लूटेरे गिरफ्तार , 5 असलहे बरामद
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_983.html?m=0
जौनपुर। पुलिस ने आज एक अतंर जनपदीय लूट हत्या डकैती करने वाले एक गिरोह का पर्दाफास किया है। पुलिस इस गिरोह के छः सदस्यो को गिरफ्तार किया है इनके कब्जे से चार देशी तमंचा एक पिस्टल दो मोटर साईकिल और 15 हजार रूपये बरामद किया है।
जौनपुर जिले में इन दिनो आये दिन बदमाश सराफा व्यापारियों को अपना निशाना बनाते हुए लूट और हत्या की वारदातो को अंजाम दे रहे है। इन बदमाशो को गिरफ्तार करने के लिए एसपी ने चार टीम गठित किया था। ये टीमे संयुक्त रूप से आपराधियों की सुराग लगा रही थी इसी बीच गुरुवार की शाम चंदवक थाने की पुलिस को मुखवीर ने सूचना दिया कि तीन मोटर साईकिल पर सवार होकर कुल छः बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहे है। इस चंदवक पुलिस ने बदमाशो को गिरफ्तार करने के लिए गोमती पुल के पास घेराबंदी किया जब बदमाशो की मोटर साईकिलो को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशो ने फायरिंग करते हुए भागने लगे। लेकिन पुलिस की किलेबंदी तोड़ नही पाये जिसका परिणाम रहा कि ये सभी बदमाश पुलिस के गिरफ्त में आ गये।
एपी के अनुसार ये बदमाश जौनपुर वाराणसी चंदौली और मिर्जापुर जनपदो में लूट डकैती और हत्या करते है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व बरामदगी
1. कन्हैया उर्फ कान्हा विश्वकर्मा पुत्र सुरेश विश्वकर्मा
ग्राम मठिया थाना मुगल सराय जनपद चन्दौली के कब्जे से एक अदद पिस्टल .32 बोर व एक
अदद कारतूस बरामद हुआ ।
2. रासिद पुत्र अली अहमद निवासी नरहन थाना केराकत जौनपुर के कब्जे से एक अदद
देशी तमंचा 303 बोर व एक अदद जिन्दा
कारतूस तथा एक अदद डिस्कवर मोटर साइकिल बरामद हुआ ।
3. मंजय कनौजिया पुत्र चन्द्र बली कनौजिया निवासी सेवई नाला ठाकुर द्वारा थाना
जफराबाद जौनपुर के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस
बरामद हुआ ।
4. उमेश कुमार गौड उर्फ राधे पुत्र महाबीर प्रसाद निवासी नरहन थाना केराकत
जौनपुर के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा .12 बोर व तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुआ ।
5. आसिफ खाँ पुत्र हनीफ खाँ निवासी जमदरा थाना सरपतहा जौनपुर के कब्जे से एक
अदद तमंचा .12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस
बरामद हुआ ।
6. तेजबादुर भारती पुत्र लालजी भारती निवासी गोदसैया थाना दुलहपुर जनपद गाजिपुर
के कब्जे से 15 हजार रुपये नगद, एक अदद अपाची मोटर साइकिल व 7 अदद मोबाइल फोन व एक
पासपोर्ट तथा एक अदद अधार कार्ड बरामद हुआ ।