C D O ने शिकायतों के निस्तारण का किया समीक्षा, दर्जनों अधिकारियों के रोके वेतन
https://www.shirazehind.com/2016/07/c-d-o.html?m=0
जौनपुर। गुरूवार को रात्रि 8 बजे मुख्य विकास अधिकारी
शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में शिकायतों के निस्तारण समय
से न करने वाले अधिकारियों के साथ बैठक किया। राष्ट्रपति/प्रधानमंत्री की
ऑनलाइन शिकायत निस्तारण में 163 में 48 निस्तारित 115 अवशेष, मुख्यमंत्री
संदर्भ ऑनलाइन 76 में 17 निस्तारित 59 अवशेष, जिलाधिकारी के यहा ऑनलाइन 218
में से निस्तारित 88 अवशेष 130 तथा जिलाधिकारी जनसुवाई के दौरान 340 में
से निस्तारित 190 अवशेष 150 विभागवार गहन समीक्षा किया तथा 2 दिन के भीतर
निस्तारित करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर
राकेश कुमार पटेल, तहसीलदार सदर के एन तिवारी की अधिक शिकायतों के कारण
चेतावनी दिया। बैठक में अनुपस्थित लगभग दो दर्जन से अधिक अधिकारियों
जिसमें अधी0अभि0 विद्युत, अधि0अभि0 विद्युत, प्रथम, द्वितीय, तृतीय,
अधि0अभि0 जल निगम निर्माण शाखा, डीपीआरओ एवं पीडी लखनऊ बैठक के कारण
अनुपस्थित रहे। डीएफओ, अधि0अभि0 सिंचाई, शारदा सहायक खण्ड 36, 39, अधि0अभि0
नलकूप खण्ड, क्षेत्रीय प्रबन्धक दूरसंचार, एलडीएम, प्रोबेशन अधिकारी,
अधि0अभि0 प्रान्तीय खण्ड, जिला जन विकलांग अधिकारी, जिला समाज कल्याण
अधिकारी, जिला प्रबन्धक रेलवे, खण्ड विकास अधिकारी बदलापुर, महराजगंज,
मु0बादशाहपुर, धर्मापुर, उपायुक्त उद्योग, क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपी स्टेट
एग्रो लि0, जिला खाद्य प्रसंस्करण उद्यान अधिकारी, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर
आदि का वेतन रोकने का आदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0
रविन्द्र कुमार, एडीएम उमाकान्त त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक देहात अरूण
कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्र, जिला विकास अधिकारी
दयाराम, उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी, आईएएस शिव शरणप्ता, ज्वाइट
मजिस्टेªट मछलीशहर शतेन्द्र्र कुमार, एसडीएम मड़ियाहॅू रामकेश यादव, केराकत
एस मिश्रा, शाहगंज रामाकान्त, एसओसी आर बी सिंह, डीएसओ डा आर के तिवारी आदि
अधिकारीगण उपस्थित रहे।

