Page

Pages

मंगलवार, 12 जुलाई 2016

अक्टूबर तक मेडिकल कालेज में शुरू हो जाएगी ओपीडी : D M

जौनपुर के जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने विकास कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा किया तथा सभी को मानक के अनुसार प्रगति लाने का निर्देश दिया। इस दरम्यान खामियां मिलने पर विभाग के अधिकारियो को कड़ी फटकार लगाते हुए आदेश दिया कि कार्यदायी संस्थाओं को समय से गुणवत्तायुक्त कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। राजकीय मेडिकल कालेज के कार्य को हर-हालत में अक्टूबर 2016 तक गुणवत्तायुक्त कार्य कराने तथा ओपीडी कार्य को चालू कराने का निर्देश दिया। जून तक राजकीय पालिटेक्निक के कार्यो को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।राजीव गांधी विद्युतीकरण कराये गये गांव की सूची सीडीओ शीतला प्रसाद को उपलब्ध कराने का निर्देश अधि0अभि0 विद्युत एस सी सोनोदिया को दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर.के पोरवार को सभी कार्यो में प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा को छात्रवृत्ति के कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। सीबीओ डा0 विरेन्द्र सिंह ने बताया कि माइक्रों कामधेनु, मिनी कामधेनु का लक्ष्य पूर्ण कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने लोहिया आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची कैम्प कार्यालय पर उपलब्ध कराने का निर्देश पीडी तेजप्रताप मिश्र को दिया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री ऑनलाइन शिकायत को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया। राजकीय मेडिकल कालेज के कार्य को हर-हालत में अक्टूबर 2016 तक गुणवत्तायुक्त कार्य कराने तथा ओपीडी कार्य को चालू कराने का निर्देश दिया। जून तक राजकीय पालिटेक्निक के कार्यो को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। यूपी पीसीएल के चार बैरक के कार्य की प्रगति खराब तथा कार्य में शिथिलता बरतने के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने का निर्देश डीएसटीओ रामनारायण यादव को दिया। अधि0अभि0 सिचाई एसके सिंह ने बताया कि 11 जुलाई 2016 को मछलीशहर डाक बगला का उद्घाटन हो चुका है। अधि0अभि0 नलकूप चन्द्रशेखर सिंह आजाद ने बताया कि  नलकूपों कार्य 30 जुलाई तक ठीक करा लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने मनरेगा के तहत खराब मैनडेज वाले विकास अधिकारियों को सचेत किया कि हर-हालत में जिले स्तर से कम नही रहना चाहिए। सभी खण्ड विकास अधिकारियों को ब्लाक मुख्यालय पर रात्रि निवास करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बुधवार एवं शनिवार को बीएचएनडी की जॉचकर दुसरे दिन रिपोर्ट कैम्प कार्यालय को प्रेषित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को आंगनबाडी केन्द्रो पर दो लकड़ी की कुर्सी एवं एक तख्ता की व्यवस्था 10 हजार रू0 के अन्टाइड फन्ड से कराने का निर्देश दिया। 50 लाख रू0 से अधिक लागत की परियोजनाओं के कार्यो की समीक्षा किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों की गुणवत्तायुक्त समय से कार्य कराने का निर्देश दिया। माननीय मुख्यमंत्री की घोषणाओं की विभागवार समीक्षा किया तथा कार्यदायी संस्थाओं को समय से कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिन कार्यदायी संस्थाओं के पास धन नही उपलब्ध है उसके लिए शासन को पत्र प्रेषित कराने का निर्देश डीएसटीओ रामनारायण यादव को दिया। उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय को पारदर्शी किसान योजना में अवशेष लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, पीडी तेजप्रताप मिश्र, उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी, डीडीओ दयाराम, डिप्टी कलेक्टर प्रियंका सिंह, डीएफओ एपी पाठक, अधि.अभि. विद्युत बीबी सिंह, सिचाई एसके सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, जलनिगम एमए किदवई, अधि0अभि0 लोनिवि कृष्ण गोपाल सारस्वत आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें