राजभाषा गौरव पुरस्कार मिलने पर हर्ष

   जौनपुर। विकलांग समाकलन संस्थान वाराणसी में असिस्टेंट प्रोफेसर जयश्री घोष को हिंदी दिवस पर राजभाषा गौरव पुरस्कार मिलने पर संस्थान की शाखा रचना विशेष विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
    इस मौके पर विद्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नसीम अख्तर ने बताया कि राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में हिंदी दिवस के अवसर पर श्रीमती घोष को इस पुरस्कार से नवाजा है। यह सम्मान उनके द्वारा विकलांग व्यक्तियों की आधुनिक शिक्षा पर लिखित पुस्तक ‘समावेशित शिक्षा’ के लिए दिया गया। वह विगत 26 वर्षों से विकलांगता पुनर्वास के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने श्रीमती घोष को बधाई संदेश भेजा है।  साथ ही साथ समाजसेवियों, प्रशिक्षणार्थियों तथा विकलांगता पुनर्वास के क्षेत्र में कार्य करने वाले विशेषज्ञों ने भी दूरभाष एवं अन्य माध्यमों से श्रीमती घोष को बधाई दी है।

Related

news 8827904469555706775

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item