नयनसण्ड कच्चा मकान ढहा, गृहस्वामी के पुत्र सहित दो मवेशी दबकर घायल
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_817.html?m=0
गौराबादशाहपुर(जौनपुर) स्थानीय थानान्तर्गत धर्मापुर ब्लाक के नयनसण्ड गांव में
बीती रात भोर में कच्चा मकान ढह जानें से उसमें बंधे मवेशी सहित गृहस्वामी
का पांच वर्षीय पुत्र घायल हो गया।
नयनसण्ड
निवासी राजभवन राम का गांव में बना कच्चे मकान का एक हिस्सा बुधवार को भोर
में अचान क भरभरा कर गिर पडी जिसमें दब कर एक गाय एक बछडा तथा राजभवन का
पांच वर्षीय पुत्र प्रिंस घायल हो गये। शोर सुनकर आसपास के लोगों नें मलबे
में दबे प्रिंस तथा गाय व बछडे को बाहर निकाला। घटना में घर में रखा दो
कुन्तल गेहूं, चावल घर गुहस्थी का सारा सामान तथा भूसा आदि बर्बाद हो गया।
घटना के बाद पीडित परिवार खुले आसमान के नीचे रहनें को विवश है। घटना के
बाद अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी तथा लेखपाल मौंके पर नही पहुंचे थे।

