23 अक्टूबर को निकलेगी मतदाता जागरूकता रैली : D M

जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में गुरूवार को कैम्प कार्यालय पर मतदाता जागरूकता मेला कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 अक्टूबर 2016 दिन रविवार को प्रातः 9 बजे जिलाधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर बी0आर0पी0 कालेज से मतदाता जागरूकता के लिए एन0सी0सी0 कैडेट/ एन0एस0एस0 स्काउट गाइड द्वारा जेसिज चौराहा होते हुए ओलन्दगंज, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, नगर पालिका, सब्जीमण्डी से स्टेशन रोड जी0जी0आई0सी0 पर समाप्त होगी। इस रैली का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र एवं समस्त विद्यालय सहयोगी तथा अमर उजाला फाउडेशन द्वारा किया जायेगा। 24 अक्टूबर को मोहम्मद हसन डिग्री काजेल में युवाओं के लिए कार्यक्रम 10 बजे से 1 बजे तक स्लोगन प्रतियोगिता, चित्रकला/कार्टून प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, कविता लेखन, टैटू बनाव, रिस्ट बैंण्ड प्रतियोगिता, मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इसका आयोजन मोहम्मद हसन डिग्री कालेज एवं अमर उजाला फाउडेशन द्वारा कराया जायेगा। निर्णायक मण्डल द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को घोषणा कर जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया जायेगा। इसीप्रकार 26 अक्टूबर को शिया कालेज में बालिकाओं/महिलाओं के लिए तथा टी0डी0 डिग्री कालेज बलरामपुर हाल में वृद्धों के लिए मतदाता जागरूकता विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र, प्राधानाचार्य जनक कुमारी इ0कालेज जंगबहादुर सिंह, टी0डी0 कालेज प्रोफेसर राजेन्दर सिंह, लायंस क्लब से मो0 मुस्तफा, फ्रेन्डर्स डांस गु्रप के संचालक सलमान शेख उपस्थित रहे।

Related

news 7966187463772071847

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item