91.22 लाख से होगी सड़क की मरम्मत : D M
https://www.shirazehind.com/2016/10/9122-d-m.html?m=0
जौनपुर । जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला उद्योग बन्धु व सीडा उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें सीडा एवं उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा अपने समस्याओं को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने औद्योगिक आस्थान सिद्दीकपुर में स्वतंत्र फीडर की स्थापना के लिए व्यापार विकास निधि से धनराशि प्राप्त हो गयी है। अधिशासी अभियन्ता एससी सोनोदिया ने बताया कि दो माह में कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। सिदद्ीकपुर में नाली, जर्जर सड़क की मरम्मत में 91.22 लाख रू0, जगदीश पट्टी में स्वत्रंत फीडर की स्थापना के लिए 27.71 लाख रू0, औद्यागिक आस्थान जगदीशपट्टी में नाली, सड़क के लिए 93.03 लाख रू0 की बजट की मॉग उद्योग निदेशालय से किया गया है। उपायुक्त उद्योग एच पी सिंह ने बताया कि सीडा उद्यमियों द्वारा अवगत कराया गया कि सतहरिया में आये दिन चोरी तथा आतंक फैलाने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। अधि0अभियन्ता लोनिवि के जी सारस्वत ने बताया कि उद्यमी कल्याण समिति शाहगंज के लिए बजट की मॉग की गयी है। उद्यमी डा0 ज्ञानप्रकाश सिंह ने सिद्दीकपुर में नीचे लटके तारों को ठीक कराने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त बीएन दूबे, जिला अग्निशमन अधिकारी केके ओझा, एआरटीओ प्रशासन लाल बहादुर सिंह अनिल सिंह, अरविन्द सिंह, डा. ज्ञानप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

