महिला की बाइक से गिरकर मौत
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_126.html?m=0
जौनपुर। जिले के जलालपुर क्षेत्र के प्रधानपुर गाँव की महिला मिथिलेश सिंह पत्नी विनय सिंह की बाइक से गिरने पर गर्दन पर गम्भीर चोट लगने से मौत हो गयी । बताते हैं कि उक्त महिला का केराकत क्षेत्र के भौरा गाँव में मायका था । वहाँ से अपने बेटे के साथ बाइक द्वारा अपने ससुराल प्रधानपुर आ रही थी कि थानागद्दी में अचानक कुत्ता सामने आ जाने से तथा बाइक के अनियन्त्रित होने से उक्त महिला सड़क पर पीठ के बल गिर गयी । जिससे बेहोश हो गयी । उसके बाद तुरन्त बीएचयू ट्रामा सेन्टर के आईसीयू में भर्ती कराया गया । लेकिन गर्दन के पिछले हिस्से में गम्भीर चोट लगने से डाक्टर के लाख प्रयास के बावजूद भी होश नहीं आ सका और गुरूवार को मिथिलेश सिंह की मौत हो गयी । मौत की खबर सुनकर पूरे गाँव में कोहराम मच गया। और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।
