सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_184.html?m=0
मछलीशहर। सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी गांव निवासी युवक
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल
रहा है।
बीती रात उक्त गांव निवासी शशांक सिंह 26 वर्ष मछलीशहर आया हुआ था।वह
लौटते समय जैसे ही नगर से दाउदपुर तिराहा के निकट पहुंचा।अचानक उसकी
मोटरसायकल असंतुलित हो गई।जिससे वह बीच सड़क पर ही गिर कर गंभीर रूप से घायल
होकर वही तड़पने लगा।स्थानीय लोगों की सहायता से युवक को मछलीशहर सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहाँ पर हालात को नाजुक देख चिकित्सक ने जिला
अस्पताल रेफर कर दिया।
