जाम के झाम में फ़ंसे राहगीर, पुलिस लापता

 खेतासराय (जौनपुर)।दुद्धी-लुम्बनी राज्य मार्ग पर स्थानीय कस्बा में अब वाहनों का जाम लगना आम बात हो गयी।लेकिन शुक्रवार को दोपहर लगे भीषण जाम के चलते लोग एक घण्टे तक हलकान रहे।जाम में फंसे वाहनों का लम्बी कतार देख पैंतालीस मिनट बाद पहुंची पुलिस के प्रयास से जाम खत्म हुआ।
चौराहा पर पुलिस बूथ के पास डग्गामार वाहनों द्वारा सवारी बैठाने के चक्कर में आये दिन जाम लग जाता है।जाम में फंसे लोग डग्गामार वाहनों को चालक से आगे बढ़ाने को कहते हैं तो चालक झगड़ा करने व मारपीट पर उतारु हो जाते हैं।इसमें स्थानीय निवासी होने के चलते आटो चालकों के बेतरतीब आटो खड़ा कर देने से जाम का प्रमुख कारण है।
आज दोपहर एक मनबढ़ चालक द्वारा आटो रिक्शा को सड़क पर बेतरतीब खड़ा कर  यात्री बैठाने के चक्कर में भीषण जाम लग गया।पुलिस बूथ पर किसी पुलिस के न रहने से चारों तरफ से वाहन चौराहे पर फंस गयी।इस दौरान एक डिलेवरी के मामले में पीड़ित को लेने जारही 108 नम्बर की एम्बुलेंस जाम में फंस गयी।पैंतालीस मिनट तक वाहनों का परिचालन ठप रहा।दोनों तरफ एक किलोमीटर तक वाहनों का तांता लग गया।यूनियन बैंक में ड्युटी पर तैनात पुलिस वाहनों की लम्बी लाइन देख चौराहा पहुंची।पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खत्म हुआ

Related

news 1041493911382572089

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item