शानदार सजावटा ने बिखेरा जलवा
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_381.html?m=0
जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुरके प्रसिद्ध भरत मिलाप के दूसरे दिन सभी पांचों दलो द्वारा बनाये गये आकर्षक गगन चुम्बी स्वागत द्वार व शानदार सजावट ने अपना जलवा बिखेर दर्शको को मंत्र मुग्ध कर लिया । इस अवसर पर साउंड का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया । भरत मिलाप कमेटी पांचों दल रामदल, हनुमान दल, भरत दल ,शंकर दल व लव-कुश दल द्वारा भब्य स्वागत द्वार के साथ रोड लाइट सजायी गयी । जिसका लोगो ने आनन्द लिया द्यपूरा नगर नई नवेली दुल्हन की तरह सजा रहा । बिभिन्न राजनीतिक दलो के नेता व समाजसेवियो ने दलो के प्रवेशद्वारो के किये गये भब्य प्रदर्शनो को देख अपनी शुभ कामनाएं दी । भरत मिलाप को सम्पन्न कराने मे अहम भूमिका की जिम्मेदारी संभालने वाला बिद्युत बिभाग पूरी तरह सक्रिय रहा । बिना किसी अवकोध के पूरी रात बिद्युत धारा बहती रही । लेकिन रोशनी प्रतियोगिता में जेब कतरे भी पूरी तरह सक्रिय रहे ।दर्जनो लोगो के जेब पर हाथ साफ करने में पूरी तरह सफल रहे जबकि सुरक्षा मे लगे पुलिस के पहरूये उंघते रहे । दर्जनो महिलाओ के पर्स भी गायब हो गये ।

