रामलीला का सामान चोरी
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_542.html?m=0
जौनपुर । जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के श्री सीताराम धर्म मण्डल सराय हरखू की रामलीला के शटर का ताला बीती रात्री चोरों ने तोड़कर बिजली के सामान, ड्रेस, मुकुट समेत लगभग 50 हजार रुपए के सामानों को गायब कर दिया। गुरूवार को सुबह ग्रामीणों ने नाट्य समिति कार्यकर्ताओं जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सचेंद्र सिन्हा, कृष्ण कुमार सिन्हा को इसकी सूचना दी। मौके पर जब लोग पहुंचे तो स्थिति देख इनके भी होश उड़ गये। जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने इसकी सूचना धनियामऊ चैकी को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

