किसान कांग्रेस सन्देश यात्रा पहुँची मछलीशहर
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_565.html?m=0
मछलीशहर। गुरुवार दोपहर नगर के बरईपार चौराहे पहुँची राहुल गांधी किसान
यात्रा को जिलाध्यक्ष इंद्र भुवन सिंह ने संबोधित करते हुए केंद्र व्
प्रदेश सरकार को उत्तर प्रदेश की बेहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया।
जिलाध्यक्ष ने आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा की राहुल गांधी जी की किसान सन्देश यात्रा किसानों की हित के लिए शुरू की गई है।राहुल जी हमेशा किसानों की हित की बात करते है।उन्होंने किसानो से कर्ज माफी का जो वादा किया है उसे 2019 में हमारी सरकार बनते ही माफ कर दिया जायेगा। क्योंकि हमारे नेता राहुल गांधी जो कहते है उसे करते है।उन्होंने ने कहा की आज प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है।दिन दहाड़े लूटमार व् गुंडागर्दी चल रही है।पुलिस असहाय है।किसानो को खेती के लिए बिजली नहीं मिल रही है।उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीति करण करने का आरोप लगाया। कांगेस महिला मोर्चा सदस्य बबिता जायसवाल ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा की बसपा, सपा, भाजपा ने 27 साल से प्रदेश को लूटने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता श्रीनाथ सरोज, अली अंसारी, कृपा शंकर, जब्बार अली, रमेश वर्मा, दीपक सरोज सहित आदि लोग उपस्थित रहे।