अनियंत्रित कार पलटी,दो मासूम सहित छः घायल

मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जमुहर बाजार के निकट एक अनियंत्रित कार पलट गई।जिसमे सवार सभी छः लोग घायल हो गए।
  शुक्रवार की रात मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी अमित विक्रम सिंह 36 वर्ष, सुधा सिंह 32 वर्ष, नेहा सिंह 28 वर्ष, लबी 18 वर्ष, सम्राट 05 वर्ष और विराट 2 वर्ष अपनी निजी कार से जौनपुर गए हुए थे। वह लौटते समय रात 10 बजे कार लेकर जैसे ही जमुहर बाजार के निकट पहुँचे थे की जंघई की तरफ से आ रही एक ट्रक तेजी से रोड पर आ रही थी।तेजी से ट्रक को आते देखकर उन्होंने कार को सड़क से पटरी पर उतार लिया।इसी बीच सड़क संकरी होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए खाई में चली गई।जिससे कार में सवार सभी लोगों को हल्की फुल्की चोटे आयी।उन्होने वही से फोन कर घटना की जानकारी परिजनों को दी।घायलो का एक निजी चिकित्सक के यहाँ इलाज करवाया।

Related

featured 1000763779411607807

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item