रैबीज का इंजेक्शन न होने पर लोगो का फूटा गुस्सा

 मछलीशहर। केंद्र व् प्रदेश सरकार चाहे जितना दावा करे की सभी सीएचसी और पीएचसी पर ऐंटी रैबीज इंजेक्सन भरपूर मात्रा में उपलब्ध है।लेकिन हकीकत क्या है यह तो असप्ताल ही बया कर रहा है जिसका जिगता जागता उदाहरण मछलीशहर सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर देखने को मिला जहा पर ऐंटी रैबीज इंजेक्सन लगवाने आये  मरीजो ने इंजेक्सन के न होने पर प्रदर्शन कर सरकार के दावों की पोल खोल दी।
      बताते है की चाँद बाबु अदारी, सलमा बानो बरांवा, रमेश बिंद, मीरा देवी, संध्या बिंद, रीता देवी, प्रकाश बिंद, सोनी सहित दर्जनों लोग कई दिनों से ऐंटी रैबीज इंजेक्सन लगवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आ रही थी।लेकिन रोज रोज इंजेक्सन नहीं होने की बात कह कर उन्हें लौटा दिया जाता था।शुक्रवार सुबह सीएचसी पर पुनः सभी लोग इंजेक्सन लगवाने पहुंचे किंतु आज भी उन्हें इंजेक्सन नहीं होने की बात बताई गई।उन्हें जैसे ही इंजेक्सन नहीं होने की बात बताई वैसे ही सभी लोग अस्पताल के बाहर आकर परिसर में हंगामा करने लगे।किसी तरह से उन लोगो को समझ बुझाकर आज वापस भेजकर कल इंजेक्सन लगाने की बात कही गई।
        ऐंटी रैबीज इंजेक्सन की उपलब्धता बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ सुरेन्द्र सिंह से पूछा गया तो उन्होने बताया की दो से तीन दिनों से इंजेक्सन खत्म हो गया था। जिसको लेने कर्मचारी को जिले पर भेजा गया जहा पर इंजेक्सन उपलब्ध नहीं था। जिले पर इंजेक्सन आ गया है, कर्मचारी गए है, आज दोपहर से इंजेक्सन उपलब्ध हो जाय।

Related

news 6961282613817851168

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item