युवक ने फांसी लगाकर दी जान
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_88.html?m=0
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ताड़तला मोहल्ले के न्यू कालोनी में एक युवक ने संदिग्ध हालात फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि 24 वर्षीय देवाशीष श्यामल निवासी मेदिनीपुर कोलकाता यहां किराये पर कमरा लेकर काम करता था। बीती रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा लिया। जब मंगलवार को सुबह देर तक उसका कमरा नहीं खुला और कुछ लोग उसे बुलाने आये तथा दरवाजा खटखटाया तो उन्हे शंका हुई। खिड़की से देखने पर पता चला कि वह फांसी पर लटका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया।
