निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

जलालपुर ( जौनपुर) क्षेत्र के बाकराबाद गांव मे मंगलवार के दिन माइक्रो क्रेडिर तथा ए.एस.जी. हॉस्पिटल महमूरगंज वाराणसी के सौजन्य से एक निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 150 ग्रामीणों ने अपनी अपनी आंखों का नि:शुल्क जांच कराया। नेत्र चिकित्सक डाक्टर मनीष पाण्डेय ने बताया कि इसी तरह का नेत्र शिविर हम लोग गांव गांव में जाकर लगाते है और आँखो की जांच करके उनकी बीमारियो को रोगियो को बता देते है। जिससे गरीबो को अपनी आंखों की बीमारियों का पता लग सके और समय रहते ही उसका उचित इलाज करा सके। श्री पाण्डेय यह भी बताया कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो को मेरे हास्पिटल व्दारा नि:शुल्क ईलाज किया जाता है।शिविर में मुख्य रूप से डॉक्टर आशा यादव संदीप सिंह नम्रता श्रीवास्तव अजीत सिंह मंजू लता आदि के आलावा गांव के सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Related

news 6275390483163561157

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item