ट्रक की चोरी का प्रयास असफल,दो बदमाश भागने मे हुए सफल, एक चोर पकडया
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_42.html?m=0
मछलीशहर। स्थानीय नगर से गुजरने वाले जौनपुर रायबरेली हाईवे
पर दुकान के सामने खड़ी ट्रक को चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। किन्तु
ट्रक मालिक के पीछा करने पर ट्रक को पॅवारा थाने के समीप टोल प्लाजा के
पास ट्रक छोड़कर दो चोर फरार हो गये।जबकि एक पकड लिया गया है।
नगर के मार्बल व् टाइल्स व्यवसायी और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व
नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न जायसवाल की ट्रक बीती रात उनके घर के बाहर खड़ी थी।
अचानक रात 1 बजे ट्रक के स्टार्ट होने की आवाज आयी। घर के बरामदे मे घर
वालों के साथ ट्रक ड्राइवर भी वही लेटा था। ड्राइवर राजेश तिवारी ने सोचा
कि जब वह यहाँ है तो गाड़ी कौन स्टार्ट कर रहा है। वह भागकर बाहर निकल कर
देखा तो ट्रक इलाहाबाद की तरफ चली जा रही थी। कुछ दूर तक पैदल ही पीछा करने
के बाद मालिक के साथ अन्य लोगो निजी वाहन से ट्रक का पीछा शुरू किया। इस
बीच 100 नम्बर पर भी फोन करके सूचित कर दिया। ट्रक घर से करीब बारह
किलोमीटर आगे टोल प्लाजा पर पीछा कर पकड़ लिया गया। तब तक वहाँ पुलिस भी
पहुँच गयी थी। ट्रक चला रहा चोर पकड़ लिया गया। जबकि उसके दो साथी मौके से
फरार हो गये। भुक्तभोगी ने मुकदमा मछलीशहर कोतवाली मे दर्ज कराया है। बरामद
ट्रक पॅवारा थाने मे खड़ी है।

