जीते खेमें में रहा जश्न का माहौल , हारे खेमों में दिखा सन्नाटा

जौनपुर। बीते शनिवार को मतगणना के बाद हार-जीत का परिणाम आने के बाद हारे प्रत्याशियों के खेमे में किस बूथ पर कितने मत मिले हैं, लेकर मंथन चल रहा है, वहीं दूसरी ओर हारे प्रत्याशियों के खेमों में यह चल रहा है कि सभी लोगों ने अपना मत दिया तभी तो विजय का पताका फहरा। ऐसे में दोनों खेमों में विभिन्न मंथन चल रहा है। जिन समर्थकों के प्रत्याशी जीत का परचम लहराने में सफल रहे, उस खेमे में जश्न का माहौल और होली का त्योहार भी मस्ती के साथ मनाया गया, वहीं जिन समर्थकों के प्रत्याशी के खाते में हार आयी है, उस खेमे में मायूसी छायी हुई है। यही कारण रहा कि होली का त्योहार भी फीका हो गया है। होली त्योहार के ऐन मौके पर चुनाव का परिणाम आने से हर विधानसभा क्षेत्रों में अजीबोगरीब स्थिति बनी हुई है। कुछ खेमे में तो यह भी रणनीति बनायी जा रही है कि नोट लेने के बाद भी वोट नहीं दिये हैं तो उनसे वसूली की जाय लेकिन अभी किसी खेमे द्वारा इस तरह की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, क्योंकि कुछ जगहों पर नोट पहुंच ही नहीं पाया तो वोट मिलेगा कैसे?

Related

news 6748879535498972994

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item