बसपा विधायक पुत्र ने खुद को गोली से उड़ाया, हालत नाजुक
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_552.html?m=0
अम्बेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा से चुने गये बसपा के विधायक व पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के पुत्र विकास वर्मा ने खुद को गोली मार लिया है। उनकी हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस सनसनी खेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। विधायक पुत्र द्वारा खुद को गोली से उड़ाये जाने का राज फिलहाल उनके घर के अंदर ही कैद है। घटना कोतवाली अकबरपुर के बनगांव इलाके की है। शनिवार को आये चुनाव परिणाम में लालजी वर्मा कटेहरी विधानसभा से चुने गये है।
