महिला चिकित्सालय में पुरूष डाक्टरो का साम्राज्य, वेगैर इलाज कराये लौट रही है महिला रोगी
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_724.html?m=0
जौनपुर। जिला महिला चिकित्सालय से महिलाओ का मोह भंग होता जा रहा है। इसकी खास वजह है इस चिकित्सालय में नौ डाक्टरो में छः पुरूष डाक्टर तैनात है तीन महिला चिकित्सक है। महिलाएं पुरूष डाक्टरो से अपना मर्ज खुलकर नही बता पाती है। ऐसे में सरकार का बेहतर स्वास्थ सेवा देने का दावा खोखला साबित हो रहा है।
जिला महिला चिकित्सालय में मौजूदा समय में 9 डाक्टरो की पोस्टिंग है। जिसमें डा0 लीली श्रीवास्तव सीएमएस है, डा0 कलावती शुक्ला स्त्री रोग विशेषज्ञ, डा0 अरविन्द कुमार पाण्डेय रेडियो लाजिस्ट, डा0 संदीप सिंह बाल रोग विशेषज्ञ, डा0 विजय कुमार स्त्री रोग, डा0 रमेश कुमार स्त्री रोग, डा0 शिल्पी सिंह स्त्री रोग, डा0 विनोद कुमार एनेस्थेटिस्ट और डा0 आशोक कुमार स्त्री रोग विशेषज्ञ रूप में तैनात है। इस अस्पताल में सदर सहित पूरे जिले के कोने कोने से महिला मरीज इलाज और डिलेवरी के लिए आती है। लेकिन यहां पर पुरूष डाक्टरो की तादात ज्यादा होने के कारण महिलाएं वेगैर इलाज कराये वापस चली जाती है। मजबूरी में भारी भरकम रकम खर्च करके किसी प्राईट महिला चिकित्सक से इलाज कराती है। अब सूबे में भाजपा की सरकार बनी है। इस नयी सरकार से यहां की महिलाओ को उम्मीद है कि इस अस्पताल से पुरूष चिकित्सको को हटाकर महिला डाक्टरो की नियुक्ति की जायेगी।