जेसीआई क्लासिक द्वारा परीक्षा पूर्व तैयारियों पर चलाई कार्यशाला

 जौनपुर। जेसीआई क्लासिक के तत्वाधान माँ तथा बच्चों के बंधन शीर्षक के अन्तर्गत परीक्षा के डर से कैसे लड़े मुद्दे पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत सभी माँओं ने अपने-अपने तरीके से बच्चों को परीक्षा की तैयारी की बात बताई। जहाँ डाॅ0 ज्योति रस्तोगी ने बताया परिक्षा के पूर्व नोट्स का दोहराव जरूरी हैं। वही ममता गुप्ता ने बताया परिक्षा पूर्व पर्याप्त नींद भी जरूरी हैं। इस अवसर पर मण्डल प्रशिक्षक जेसी विशाल गुप्ता ने बताया परिक्षा फोबिया को एक ऐसी मानसिक दशा हैं, जिसमें परिक्षा के डर व घबराहट की वजह से परिक्षार्थी का उर्जा स्तर गिरने लगता हैं और मानसिक व शारीरिक तनाव के साथ-साथ स्मरण शक्ति भी कम होने लगती हैं, इसके लिए छोट-छोटे उपाय व आस-पास के वातावरण में परिवर्तन कर विजय पायी जा सकती है। चेयरपर्सन जेसीरेट ऋचा गुप्ता ने कहा किसी भी डर को दूर करने के लिए उस डर के कारणों को जानना नितांत आवश्यक हैं। जब तक हमें सही कारण पता नहीं होगा, तब तक सही समाधान नहीं तलाश सकते। कार्यशाला में, परिक्षा में तैयारी के तरीके, नकारात्मकता से बचाव, वातावरण, संतुलित भोजन , नोट्स रिव्यू आदि बिन्दुओं पर चर्चा हुयी। कार्यक्रम में ज्योति रस्तोगी, ममता गुप्ता, शालिनी सेठ, प्रतिभा गुप्ता, अल्का उपाध्याय, सीमा सहाय, प्रिति गुप्ता, पूजा गोयल, विभा साहू, मधुरानी, अनामिका सेठ आदि उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन व धन्यावाद ज्ञापन सचिव संगीता सेठ ने किया।

Related

news 8890011634048449053

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item