पेड़ से टकराकर बाइक एक की मौत
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_91.html?m=0
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के आसमानपट्टी गांव में मंगलवार को पेड़ से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि 26 वर्षीय मनराज निवासी खर्गसेन थानागद्दी से रतनूपुर जा रहा था कि आसमान पट्टी गांव में तेज गति के दौरान बाइक असंतुलित हो गयी और वह एक पेड़ से टकरा गया जिससे घटनास्थल ही उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और रोने विलखने लगे।
