शिक्षा प्रेरकों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा पत्रक
https://www.shirazehind.com/2017/10/blog-post_46.html?m=0
जौनपुर।
बीते 30 सितम्बर को शिक्षा प्रेरकों की संविदा होने के अभी तक सरकार
द्वारा कोई गाइड लाइन जारी न होने व बकाये मानदेय को लेकर आदर्श लोक शिक्षा
प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद इकाई ने प्रधानमंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री व मानव संसाधन विकास मंत्री को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष
राजकुमार यादव व जिला उपाध्यक्ष राज यादव के संयुक्त नेतृत्व में यह दो
सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अधिकारी के रूप में अपर
जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान शिक्षा प्रेरकों ने चेतावनी दी कि यदि 9
अक्टूबर तक शिक्षा प्रेरकों की समस्याओं का निदान नहीं कराया गया तो 10
अक्टूबर से आंदोलन के लिये बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन
की होगी। इस अवसर पर जय प्रकाश, मनीष कुमार, राज बहादुर, मयाचन्द,
चन्द्रभान, फिरतू, नरेश, सत्यमेव, आदित्य, देवेन्द्र, जगदम्बा, संतोष,
अशफाक, आलोक, रस्मी, दामिनी, रेशम, प्रमिला, स्नेहलता, संगीता, रुचि,
उर्मिला, गीता, सुजीत, प्रतिभा, प्रतिमा, रीना, ग्रीसा, मनोज, रीना यादव
उपस्थित रहे।

