अर्ध विक्षिप्त बृद्धा की हुई मौत
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_297.html?m=0
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर ) ।मुंगरा बादशाहपुर नगर के मुख्य तिराहे पर एक
अर्ध विक्षिप्त 65 वर्षीय बृद्ध महिला की गुरुवार को दिन में तीन बजे मौत
हो गयी । इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार अर्ध विक्षिप्त बृद्ध
महिला दो दिन पूर्व मुंगरा बादशाहपुर में आई वह चौराहे पर यात्री
प्रतीक्षालय पर रह रही थी उसका दिमागी सन्तुलन ठीक नही था । गुरुवार को
अचानक उसकी मौत हो गयी । मुंगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य
परीक्षण के लिए जौनपुर भेज दिया ।

