सबसे उत्तम गुरू की पूजा: वशिष्ठ नारायण पाण्डेय

 जौनपुर । निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस के अवसर पर गुरूपूजा दिवस के रूप में निरंकारी सत्संग भवन जौनपुर में सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमंे सद्गुरू माता सविंदर हरदेव जी महाराज के पावन आशीर्वाद प्राप्त हुए। सद्गुरू का संग मिले तो जीवन में आनन्द ही आनन्द है क्योंकि इनकी कृपा से संसार के तमाम गम समाप्त हो जाते है। गुरू की पूजा करने के कारण पूजा करने वाला भी ऊचा हो जाता है। गुरू नीच को भी ऊॅचा बना देता है। संसार जिसको दूर भगता है, जिसका तिरस्कार करता है गुरू की पूजा करके वह पूज्य हो जाता है।
उक्त उद्गार मड़ियाहूॅ पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के परिसर में गुरू पूजा दिवस के अवसर पर उपस्थित विशाल संत समूह को संबोधित करते हुए श्री वशिष्ठ नारायण पाण्डेय जी ने व्यक्त किया। उन्होने कहा कि गुरूपूजा की श्रद्धा की थाली में प्यार नम्रता और सद्भाव की कुमकुम होली है जो भक्तो के चेहरे को दैदिब्यमान रखती है। गुरूपूजा की पूजा सामग्री में सहनशीलता, विशालता अपनत्व का समिश्रण है जिससे मानवता और प्रेम की सुगन्ध निकल कर अखण्ड ब्रम्हमाण्ड में फैलती है। वातावरण को सुगन्धित और आनन्दमय बनाये रखती है। गुरू की पूजा में गुरू चरणों पर समपर्ण के जो पुष्प डाले जाते है उनकी महक कभी खत्म नही होती है। संसार के रंग बिरंगे पुष्प मुरछा सकते है अपनी महक खो सकते है, लेकिन गुरू की पूजा में अर्पित किये जाने वाले समपर्ण के पुष्प न कभी मुरझाते और न ही अपनी महक गवाते है। गुरू की पूजा मेें भक्ति का अनहद संगीत निरंतर बजता है। गुरू की पूजा स्वयं का कल्याण तो करती ही है इसके अलावा इसने लाखों का कल्याण किया है , उन्हे पतित से पावन बनाया है। गुरू की कृपा दुर्जन को सज्जन, पापी को पुनीत और आततायी को परोपकारी बना देते है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंकारी सेवादल के भाई बहन व बच्चों ने भरपूर योगदान दिया। इसी क्रम में आज ही के दिन संत निरंकारी सत्संग भवन नौपेड़वाॅ, सिकरारा, केराकत, कबूलपुर, त्रिलोचन मुक्तिगंज, गौराबादशाहपुर, जासोपुर, लखमापुर, मदरहाॅ, पट्टीनरेन्द्रपुर, इजरी, मड़ियाहूॅ, रामपुर, शाहगंज, मछलीशहर व अन्य ब्रान्चों पर भी गुरूपूजा दिवस मनाया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजेश प्रजापति (क्षे0सं0), उदयनारायण जायसवाल, डा0 खुर्शीद अहमद, सुरेन्द्र, जवाहरलाल, ब0 स्वेता पाल, समरनाथ व जगदीश इत्यादि लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन समरजीत ने किया।

Related

news 4571327261760578466

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item