वैज्ञानिक ने बच्चों को सूर्य के सम्बंध में प्रोजेक्टर से दी जानकारी
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_919.html?m=0
गौराबादशाहपुर(जौनपुर) अमेरिका
में सूर्य के चुम्बकीय क्षेत्र के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. संजीव तिवारी ने
कहा कि सूर्य प्लाज्मा से बना हुआ है और सारे तारों की तरह सूर्य भी एक
तारा है। यह बातें वह शुक्रवार को क्षेत्र के गोपालपुर गजना स्थित एक स्कूल में बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सूर्य के
बारे में विभिन्न जानकारी देते हुए कही।
उन्होंने
बच्चों से कहा कि अपनी इच्छाशक्ति को कभी भी कमजोर नहीं करना चाहिए। जीवन
में आगे बढ़ने के लिये हमेशा बड़ा सोचो। सूर्य की गतिविधियों व उसके चुम्बकीय
क्षेत्र के विषय में और सूर्य ग्रहण व चन्द्र ग्रहण व नासा के सेटेलाइट
के सम्बंध में भी बच्चों को जानकारी दी।

