आर्य समाज का चार दिवसीय 118वां वार्षिकोत्सव 12 अप्रैल से
https://www.shirazehind.com/2018/03/118-12.html?m=0
जौनपुर।
आर्य समाज जौनपुर द्वारा चार दिवसीय 118वां वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा
जिसके बाबत ऋग्वेदीय यज्ञ होगा जो नगर पालिका परिषद के टाउन हाल के मैदान
पर होगा। यह आयोजन आगामी 12, 13, 14 व 15 अप्रैल को होगा। इस आशय की
जानकारी देते हुये आर्य समाज जौनपुर के प्रधान देवेन्द्रनाथ ने बताया कि
उक्त आयोजन के यजमान सूबे के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, जिला पंचायत
अध्यक्ष राज बहादुर यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक धर्मवीर
जी, गीताजंलि के पूर्व अध्यक्ष गौतम सोनी, कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव,
समाजसेवी निखिलेश सिंह, अनिल सेठ, जयकृष्ण साहू, जगत नारायण चौरसिया, विमल
गुप्ता, मानिक चन्द्र सेठ हैं। उन्होंने उक्त अवसर पर अधिक से अधिक लोगों
के पहुंचने की अपील किया है।

