प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर 25 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

जौनपुर। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर आगामी 25 मार्च को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। यह शोभायात्रा श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति (युवा बजरंग दल) जौनपुर के नेतृत्व में निकाली जायेगी। इस आशय की जानकारी देते हुये महासचिव संजीव चौरसिया ने बताया कि उक्त शोभायात्रा भण्डारी रेलवे स्टेशन से निकलकर सुतहट्टी, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज होते हुये कजगांव पड़ाव पर पहुंचकर समाप्त हो जायेगी। शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट, बैण्ड-बाजा, अखाड़ा, डीजे, झांकी आदि शामिल रहेगा। वहीं कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष से पूरे नगर में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे मेले का संचालन होगा। श्री चौरसिया ने जनपद के समस्त स्वयंसेवी संगठनों सहित नगरवासियों से उक्त शोभायात्रा में सहयोग की अपील किया है। साथ ही बताया कि समिति के एक प्रतिनिधिमण्डल ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा, सफाई, विद्युत सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिये पत्रक सौंप दिया है। प्रतिनिधिमण्डल में अध्यक्ष विशाल अग्रहरि, संजीव चौरसिय, मनोज सोनी, सुभाष गर्ग, सुशील वर्मा एडवोकेट, मुन्ना लाल सेठ, श्रवण चौरसिया सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Related

news 1072161502869730819

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item