छोलाछाप के साथ डिग्रीधारी डॉक्टर भी मरीजों के जान के साथ कररहे है खिलवाड़
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_0.html?m=0
जलालपुर
(जौनपुर) एक तरफ जहां झोला छाप डॉक्टर मरीजो की जान के साथ आए दिन खिलवाड़
करके जान ले रहे है । वही दूसरी तरफ कुछ डिग्रीधारी डॉक्टर भी मोटी रकम के
चक्कर मे मरीजो की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है। जिससे शासन प्रशासन
मूकदर्शक बना हुआ है। बताते है कि शनिवार के दिन थाना क्षेत्र के गोपीपुर
नहोरा निवासी फूलचन्द ने कुछ लोगो के साथ कस्बे में स्थित प्रवीन नर्सिंग
होम के डॉक्टर के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया
।हंगामे की सूचना पर 100 नंम्बर पुलिस तथा एस आई सूर्य प्रकाश सिंह मय
फोर्स मौके पर पहुंच गये। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो
गयी। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी
पुत्री सितारा उम्र 22 वर्ष को बच्चा पैदा होने वाला था जिसे लेकर 26 फरवरी
को नर्सिंग होम आया था डॉक्टर ने मरीज की हालत देखकर ऑपरेशन करने की बात
कही और दूसरे डॉक्टर को अपने यहां बुलवा कर बगैर आवश्यक जांच पड़ताल कराये।
मेरी पुत्री का ऑपरेशन करके भर्ती कर लिया ।तीन चार दिन बाद मेरी पुत्री
की हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर द्वारा जांच कराया गया तथा मुझे बताया गया
कि आप की पुत्री का गुर्दा खराब है यहां इलाज सम्भव नहीं है आप कहीं भी ले
जाइए और मेरे मरीज को रेफर कर दिया। इसी दौरान मै अपनी पुत्री को लेकर
जौनपुर से वाराणसी तक का चक्कर लगाता रहा परन्तु मेरी पुत्री की हालत
बिगड़ती जा रही है इसका जिम्मेदार यह डॉक्टर है यह कहकर वह रोने लगा । मौके
पर पहुंचे एस आई सूर्य प्रकाश सिंह ने मामले को बढ़ता देख परिजनो को
आश्वासन देते हुए कहा कि दोषी पाए जाने पर डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की
जायेगी। तथा मरीज के बेहतर इलाज के लिए अच्छे डॉक्टर को दिखाने की सलाह
दिया ।लगभग दो घन्टे बाद जाकर किसी तरह से मामला शान्त हुआ वही डाक्टर
अकील अहमद का कहना है कि ऑपरेशन के पूर्व सभी जांच करायी गयी है ।

