खाद्यान्न न मिलने पर बिफरे छात्र व अभिभावक, प्रदर्शन

 जौनपुर।  रामनगर विकास खंड प्राथमिक विद्यालय भरहूपुर में पर्याप्त खाद्यान्न न मिलने पर छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों ने भी प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मध्याह्न भोजन योजना के तहत राशन सामग्री बच्चों की संख्या के हिसाब से नहीं दी जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी मंगरुराम से भी इसकी शिकायत की।
प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने शिकायत की कि विद्यालय में करीब 70 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन्हें मध्याह्न भोजन योजना के तहत दो किलो चावल, 200 ग्राम सोयाबीन, 25 ग्राम हल्दी भेजा गया। इस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए तत्काल प्रधानाध्यापक व प्रधान को बुलाया। आरोप है कि पर्याप्त राशन मंगवाने के लिए प्रधान को बुलाया, जिनके न आने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। प्रदर्शन करने वालों में राम आसरे सिंह , कैलाश, संदीप, हारुन, मंशा सिंह  आदि शामिल रहें। इस संदर्भ में खंड शिक्षा अधिकारी मंगरु राम ने कहा कि जांच कराई जाएगी। इसके बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related

news 6993249634598834177

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item