
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी घनश्यामपुर से समाजवादी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता सभाजीत यादव का निधन हो गया। समाजवादी कार्यकर्ता व सेक्टर प्रभारी 45 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सभाजीत के निधन का समाचार जैसे ही मिला पार्टी क्षेत्रीय नेता कार्यकर्ता शोक में डूब गए। सभाजीत लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए थे। इसके बाद भी उन्हे कोई जिम्मेदार पद नही दिया गया। लेकिन सेक्टर प्रभारी पर संतोष करना पड़ा। सभाजीत के चार बेटिया और 2 बेटे है। बीते दो सप्ताह पहले से मुम्बई के अस्पताल में भर्ती किया गया था। लंबे समय तक बीमार रहने के बाद कल ही उनका निधन हो गया है। 24 घंटे बाद उनकी पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास मोलनापुर लाया गया। समाजवादी पार्टी के ध्वज में पार्थिव शरीर पर लपेटा गया। जैसे ही उनकी मृत्यु की खबर क्षेत्रीय नेताओ और कार्यकर्ताओ को हुई की उनके मोलनापुर निवास पर बड़ी संख्या मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। समाजवादी नेता को श्रधंजलि देने वालों में पूर्व विधायक ओमप्रकाश बाबा दुबे, अरुण दुबे,अमित यादव जिलाध्यक्ष,उमाशंकर यादव,महेंद्र यादव,रमापति यादव,दीनानाथ सिंह,जयनाथ यादव, रामजतन यादव,सुरेश यादव, प्रीतम,उमेश,पंकज,यशकांत,उमा पाण्डे, विमल मिश्रा, पंकज,दिनेश,समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।