नवरात्रि के प्रथम दिन चौकियां व मैहर धाम मंे लाखों भक्तों ने टेका मत्था

जौनपुर। चैत्र नवरात्रि का शुभारम्भ रविवार को हो गया जिसके बाबत जहां पूर्वांचल की शक्तिपीठ व मैहर माता मन्दिर परमानतपुर में हजारों भक्तों ने मत्था टेका, वहीं जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचलों तक की सभी देवी मन्दिरों पर दर्शन-पूजन हुआ। इस दौरान घण्टे-घड़ियालों की गूंज से वातावरण गूंज उठा, वहीं माता रानी की जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके पहले रविवार को तड़के चौकियां व मैहर धाम में भक्तों की कतार लग गयी जहां माता रानी के श्रृंगार के बाद भक्तों के दर्शन के लिये पट्ट खुल गया। इसके बाद भक्तों ने जयकारा लगाते हुये दर्शन-पूजन किया और सुख-समृद्धि के लिये मंगलकामना किया। देखा गया कि भक्तों ने नारियल, चुनरी, रोरी, रक्षा, कपूर, अगरबत्ती, धूपबत्ती आदि से पूजा किया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा तो भक्तों की सेवा के लिये स्काउट गाइड के बच्चे भी मुश्तैदी से डटे रहे। चौकियां व मैहर धाम में सुबह से शुरू दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा जहां केवल भक्तिमय गीत, पचरा, जयकारे सुनायी दे रहे थे। नवरात्रि के प्रथम दिन चौकियां व मैहर धाम के अलावा विंध्यवासिनी मन्दिर ताड़तला, नवदुर्गा शिव मन्दिर नखास, केवला माता मन्दिर जीजीआईसी सहित समस्त देवी मन्दिरांे पर भक्तों का तांता लगा रहा।

Related

news 705384489697204677

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item