बैक सहित सात दुकानों के ताले चटकाये
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_217.html?m=0
जौनपुर। बरसठी थाना अंतर्गत कटवार बाजार में बीती रात गोमती ग्रामीण बैंक कटवार शाखा में चोरो ने चोरी का प्रयास किया और बाजार के अन्य छः दुकानों के ताले तोड़कर कहीं से पेट्रोल तो कई दुकानों से नकद के साथ सामान भी चोर उठा ले गए। बताते हैं कि कटवार बाजार स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैक में चोरो ने शटर तोड़कर ग्रिल को चाडकर अंदर घुस गए, किन्तु कैश नहीं ले जा सके। बाजार में भगरथी बिन्द, सुरेश यादव ,जयप्रकाश,खलीफा चाय वाले ,जंग बहादुर, सबीन्द्र यादव तथा शर्मा प्रिटिंग प्रेस का तला तोड़कर सौ दो सौ नगदी तथा थोड़ा बहुत समान हर दुकान से ले गए गोमती ग्रामीण बैंक में चोरो को सफलता न मिलने से जहा बैक कर्मी राहत की सास ले रहे है। वही एक ही रात में बैंक सहित छः अन्य दुकानों का ताला तोड़कर चोरो ने बरसठी को खुली चुनौती दिया है। बीती रात घटित इस चोरी की घटना से कटवार ही नही आस पास अन्य बाजारों के व्यपारियो के दिल मे दहसत पैदा कर दिया है। महीने भर के अंदर घटित चोरी की घटनाओं से बरसठी पुलिस की विश्वनीयता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है। साक्ष्य मिट जाने से डॉग इस्कायड और फोरेंसिक टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा पूछने पर डॉग इस्कायड प्रभारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि बैंक कर्मियों द्वारा साक्ष्य को सुरक्षित नही रखा गया जिससे हमारी टीम को उल्टे पाव वापस जाना पड़ रहा है। अब सबकी नजर सीसीटीवी फुटेज पर लगी है। जिसकी तहकीकात बरसठी पुलिस कर रही है।

