सन्त समागम में जुटेगें पचास हजार निरंकारी
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_22.html?m=0
जौनपुर । संत निरंकारी मण्डल के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश का 43वाॅ निरंकारी संत समागम 10 व 11 मार्च को वाराणसी के कपसेठी बाजार के निकट ग्राम शिवदासपुर में आयोजित किया जायेगा। निरंकारी मिशन के स्थानीय मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि संत समागम आध्यात्मिक दृष्टि से ऐसा अवसर होता है जब साकार सद्गुरू भगवान और भक्त के बीच सीधा सम्बन्ध स्थापित होता है। संत समागम ऐसा अद्भुत आयोजन है जिसमें विविध भाषाये, रंग, नश्ल, संस्कृति एवं अलग-अलग रहन सहन का एक मंच पर दर्शन होता है। इस दो दिवसीय संत समागम में लगभग 50 हजार भक्त जन शामिल होगें इनके रहने की सम्पूर्ण व्यवस्था के साथ ही मूलभूत सुविधाओं के क्रम में शौचालय, स्नान घर, कैन्टिन व लंगर की भी व्यवस्था होगी। आगे बताया कि इस संत समागम में उत्तर प्रदेश के अलावा समीपवर्ती प्रदेशों के अनेको जिलो से तथा दिल्ली और महाराष्ट्र से अधिक से अधिक भक्तो के पहुचने की सम्भावना को देखते हुए इंतजाम किये जायेगें। बताया कि वहा मुख्य आर्कषण प्रतिदिन सत्संग, प्रवचन एवं निरंकारी प्रर्दशनी सेवा दल रैली व बहुभाषी कवि सम्मेलन होगा। जिले के समस्त ब्रान्चों से लगभग 200 निरंकारी सेवादल के भाई बहन सेवा करने हेतु अग्रिम सेवा में पहुँच चुके है।
