टीडी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में पूर्व प्राध्यापकों दी गई विदाई
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_262.html?m=0
जौनपुर। टी डी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग से सेवानिवृत्त तीन प्राध्यापकों की विदाई समारोह मनाया गया इनमें प्रोफेसर पी एन सिंह डॉ डी आर सिंह एवं डॉक्टर ज्ञानेंद्र शुक्ला को विभाग के वर्तमान अध्यापकों द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने की महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विनोद सिंह एवं छात्रों की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर जी डी दुबे ने किया कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अंग्रेजी विभाग एवं इसके पुरानी प्राध्यापकों से जुड़े अनेक रोचक संस्मरण साझा किया कुछ वक्ताओं ने सेवानिवृत्त निवृत्ति को ही सही अर्थों में परिभाषित किया डॉ ज्ञानेंद्र शुक्ला ने कहा कि सेवानिवृत्ति से डरना नहीं चाहिए बल्कि इसका खुले दिल से स्वागत करना चाहिए इसके बाद भी व्यक्ति तमाम रचनात्मक कार्यों को संपादित कर सकता है डॉ डी आर सिंह ने विभाग की शानदार परंपरा को रेखांकित किया तमाम पुरानी विभागीय सहयोगीयों के कृतित्व से लोगो को अवगत कराया. प्रोफेसर पी एन सिंह अस्वस्थता के बावजूद काफी समय तक उपस्थित रहे सेवानिवृत्त करीब तीन दशक बाद उन्हें औपचारिक विदाई की सभी लोगो ने तारीफ की । अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ वंदना दुबे ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व प्राध्यापकों द्वारा विभाग को ऊंचाइयों पर ले जाने में किए गए योगदान को रेखांकित किया अंग्रेजी की डॉक्टर कनक सिंह ने धन्यवाद दिया। विभाग के डॉक्टर प्रभाकर सिंह एवं डॉक्टर छाया सिंह ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
