कुलपति ने मुख्य न्यायाधीश भोसले को दी डी. लॉज की मानद उपाधि

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ राजाराम  यादव  ने  इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहेब भोसले को डी.  लॉज  की मानद उपाधि को सम्मान सहित उनके आवास पर जाकर प्रदान किया ।  विदित है कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 21 वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री राम नाईक ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहेब भोसले की  अनुपस्थिति में उन्हें न्याय के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए डी.  लॉज  की मानद उपाधि दी  थी। राज्यपाल  राम नाइक ने  दीक्षांत  समारोह में कतिपय कारणों से  उनके अनुपस्थित रहने पर अपने   सम्बोधन में  न्याय के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए कुलपति  प्रो डॉ राजा  राम  यादव को निर्देशित किया था कि यह उपाधि  न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहेब भोसले को उनके आवास पर जाकर सम्मान सहित प्रदान  किया  जाये।

Related

news 5974346304977504075

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item