विद्यार्थियों को नव प्रयोग के लिए प्रेरित करें शिक्षक: प्रो हरि प्रकाश

जौनपुर। उमानाथ सिंह अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में गुणवत्तापरक शिक्षा एवं शिक्षण विषय पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भौतिकी के प्रोफेसर हरि प्रकाश ने विस्तार पूर्वक अपनी बात रखी। 
शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर हरि प्रकाश ने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी  जब एक धरातल पर होंगे तभी बेहतर संवाद स्थापित हो पाएगा। 
उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में बेहतर माहौल के लिए यह आवश्यक है कि शिक्षक और विद्यार्थी के संबंध अच्छे हो। 
गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए शिक्षक को सदैव विषय के पर केंद्रित रहना चाहिए। इससे विद्यार्थी को विषय की गहराई तक ज्ञान प्राप्त हो सकेगा और वह आगे कुछ नया कर पाएंगे। शिक्षकों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह विद्यार्थियों को सदैव नव प्रयोग के लिए प्रेरित करते रहे। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो रंजना प्रकाश ने भी विचार व्यक्त किये। तकनीकी  शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम के समन्वयक प्रोफेसर बीबी तिवारी ने स्वागत एवं धन्यवाद डॉ राजकुमार ने किया।इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो ए के श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, मुनीन्द्र सिंह, ज्ञानेंद्र पाल, अशोक, आकांक्षा श्रीवास्तव समेत अन्य उपस्थित रहे।

Related

news 8747933718604460719

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item