चिकेन व्यापारियो ने पुलिस पार्टी पर बोला हमला एक सिपाही समेत दो लोग घायल
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_516.html?m=0
जौनपुर। खेतासराय कस्बे में खुले आम बिक रहे मुर्गे की दुकान बंद कराने पहुंची नगर पंचायत के अधिकारी और पुलिस पार्टी पर मुर्गा व्यापारियों ने हमला बोल दिया। इस वारदात में एक कास्टेबल और सफाई कर्मचारी घायल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद समेत 10 लोगो के खिलाफ हत्या का प्रयास बलबा मारपीट समेत कई गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज करके आधा दर्जन लोगो को हिरासत में ले लिया है। इस घटना से बाजार में तनाव की स्थिति बनी गयी है।
पुलिस के अनुसार एसडीएम शाहगंज के आदेश पर नगर पंचायत खेतासराय के अधिशाषी अधिकारी अमित कुमार कुछ सफाई कर्मचारी और पुलिस टीम के साथ कस्बे में खुलेआम बिक रहे मुर्गा की दुकान को बंद कराने पहुंचे। पहले अधिकारियों ने खुद से दुकान बंद करने को कहा इसके बाद भी चिकेन व्यापारी नही माने तो सफाई कर्मचारी दुकान हटाने लगे जिसके कारण सभी मुर्गा व्यापारी आक्रोशित होकर सफाई कर्मचारी नूर मोहम्मद की पिटाई करने लगे उसे बचाने के लिए पुलिस सामने आयी तो व्यापारियो ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। जिसमें कास्टेबल मो0 आफताब जख्मी हो गये। बवाल बढ़ने पर पूरे थाने की फोर्स मौके पर पहुंचकर आधा दर्जन व्यापारियों को हिरासत में लेकर थाने ले गयी। उसके बाद व्यापारियों की गुमटियां चबूतरा तोड़ डाला गया।
पुलिस ने तीन नामजद समेत दस लोगो के खिलाफ हत्या का प्रयास मारपीट बलबा 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।