खुटहन में भाजपा - सपा के बीच होगी सीधी टक्कर , सांसद और विधायक की प्रतिष्ठा दांव पर
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_554.html?m=0
जौनपुर। अविश्वास प्रस्ताव के जरिए खुटहन, सिकरारा व बक्शा के ब्लाक
प्रमुख कुर्सी से बेदखल किए जा चुके हैं। इन ब्लाकों के प्रमुख पद के लिए
हो रहे उपचुनाव में बुधवार को भारी गहमा-गहमी के बीच प्रत्याशियों ने अपने
पर्चे भरे। इन उम्मीदवारों के नामांकन के मद्देनजर संबंधित ब्लाक
मुख्यालयों पर दिग्गज नेताओं व समर्थकों का जमघट लगा रहा। सुरक्षा की ²ष्टि
से प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था दिखी। प्रमुख पद के लिए नौ लोगों ने
अपना नामांकन किया।
सिकरारा में सपा प्रत्याशी विनय यादव के समर्थन में मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव व पार्टी जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव समर्थकों सहित डटे रहे। प्रस्तावक बिहारी यादव व अनुमोदक रामस्वारथ के साथ ब्लाक मुख्यालय के सभागार में पहुंचकर नामांकन किया। इसके बाद पकड़ी चौराहा से पूर्व सांसद धनंजय सिंह व समर्थकों के काफिले के साथ ब्लाक मुख्यालय पहुंचे निर्दल प्रत्याशी पूर्व प्रमुख समरनाथ यादव ने प्रस्तावक जयशंकर यादव व अनुमोदक विजय यादव की मौजूदगी में पर्चा भरा। थोड़ी देर बाद समरनाथ यादव की बहू ¨डपल यादव ने भी नामांकन किया।
खुटहन में ब्लाक प्रमुख पद के उपचुनाव में सीधी टक्कर है। यहां सबसे पहले सपा प्रत्याशी पूर्व प्रमुख सरयूदेई ने पर्चा दाखिल किया। इसके पश्चात अपने पति पूर्व प्रमुख रमेश सिंह के साथ ब्लाक मुख्यालय पहुंची प्रतापगढ़ के सांसद हरिवंश सिंह की पुत्रवधू नीलम सिंह ने भाजपा विधायक रमेश मिश्र की मौजूदगी में नामांकन किया।
बक्शा ब्लाक प्रमुख पद हेतु चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। यहां भाजपा प्रत्याशी सजल सिंह ने पार्टी द्वारा चुनाव प्रभारी बनाए गए सुलतानपुर के जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, विधायक रमेश मिश्र, सतीश सिंह के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर नामांकन किया। धनंजय तिवारी ने भी पर्चा भरा। इसके बाद सपा प्रत्याशी प्रबुद्ध कुमार दूबे एवं पूर्व प्रमुख रंजीत यादव ने प्रस्तावकों संग पहुंचकर अपना नामांकन किया। चुनाव अधिकारी ओंकार ¨सह ने बताया कि यहां कुल चार लोगों ने सात सेटों में नामांकन किया है। ब्लाक मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।