योगी बोले, सपा-बसपा का गठबंधन सांप-छछूंदर का मिलाप
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_57.html?m=0
गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में अपने चुनावी जनसभा में सपा-बसपा के गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा यह गठबंधन सांप-छछूंदर का गठबंधन है, जो इन दलों के बौखलाहट में लिया गया निर्णय है। योगी लोकसभा उपचुनाव को लेकर कई जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। विपक्षी दलों की नजरें भी इसी पर टिकी हुई हैं।
योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक बार फिर सरकार की योजनाओं और पीएम मोदी के सपने को साकार करने की बात कही। वहीं दूसरी ओर सपा-बसपा और कांग्रेस पर उन्होंने निशाना भी साधा। अपने चिरपरिचित अंदाज में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा और बसपा ने 15 वर्षों में प्रदेश को लूटा है।
मेरे प्रतिनिधि के रूप में उपेन्द्र शुक्ल हैं। आप इनको भारी मतों से विजय बनाएं। सीएम योगी ने दोनों दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि बसपा-सपा छछूंदर की तरह बौखला गए हैं। प्रदेश के नौजवानों के हितों के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं है। आप सब विकास की प्रक्रिया से जुड़े रहें। प्रदेश में अब लूट खसोट बंद करनी होगी। सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार सुरक्षा देने के लिए तैयार है।
सपा और बसपा पर हमला बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार ने प्रदेश को लूटा है। किसान को उसका सही समर्थन मूल्य देने का काम हमारी सरकार कर रही है। जंगल कौड़िया व कैम्पियरगंज में दो इंटर कॉलेज बनाने का काम कर रही है। सहजनवा से मुहम्मदपुर माफी में रेलवे पटरी बनवाई और अब फोर लेन रोड बनवाया जा रहा है। प्रदेश के अंदर लाखों नौजवानों के लिए नौकरी लेकर हमारी सरकार आ रही है। सीएम योगी ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए 1 लाख 62 हजार पुलिस के भर्ती लेकर आए हैं।
सीएम योगी ने कहा कि मैं आप सबसे अपील करने आया हूं कि यहां से बीजेपी को फिर से जीताकर भेजें। गोरखपुर के बीमार लोगों के उपचार के लिए एम्स का निर्माण शुरू कर दिया गया है। सीएम योगी ने कहा कि वो खुद बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे की राशि भी देने जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि जबसे बीजेपी की सरकार आई है, बिजली देने में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। फिलहाल सीएम योगी आज तूफानी दौरे पर हैं और कुल 6 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।