चार भैंस उठा ले गये पशु तस्कर

 जलालपुर (जौनपुर )थाना क्षेत्र के सेहमलपुर तथा कोड़री  गांव मे रविवार की देर रात्रि मे पशु तस्करों ने चार भैस हाथ साफ कर दिया। बताते है कि सुनील कुमार सरोज निवासी सेहमलपुर की तीन भैस घर के बगल में बधी हुई थी ।पशु तस्करो ने अपनी पिक अप पर जब भैसो को लादना शुरू किया तो पशु चिल्लाने लगी । पशुओं की आवाज सुन कर वह पिक अप के समीप पहुचा तो पशु तस्करो ने जान से  मारने की धमकी देते हुएभगा दिए और भैस लाद कर फरार हो गये।आगे जाकर रास्ते मे कोड़री गाव मे विजयमल सिंह की भैंस घर के दरवाजे पर बधी हुई थी ।पशु तस्करो ने उसे भी लाद कर चले  गये।सुवह जब विजयमल सो कर उठा तो खुटे मे बधी अपनी भैस न देख उनके होश उड़ गये।भुक्त भोगियो व्दारा घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दे दी गयी है। पुलिस मामले को संज्ञान मे लेकर जांच पड़ताल मे जुट गयी है।

Related

featured 2356044530487608494

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item