यातायात नियमों का पालन करें
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_614.html?m=0
जौनपुर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में एक कार्यालय का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एआरटीओ सौरभ कुमार ने सड़क सुरक्षा के बारे में बताया कि वाहन चलाने से पूर्व उसके टायर, ब्रेक व स्टेयरिंग की जांच अच्छी तरह से कर लें। वाहन के सभी कागजात लेकर ही वाहन संचालित करें और निर्धारित गति सीमा में वाहन संचालित करे। वाहन चलाते समय मोबाइल व ईयरफोन का इस्तेमाल न करें। यातायात नियमों का पालन करें। मालकर अधिकारी मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि समय बहुमूल्य है। जीवन अमूल्य है। यात्री वाहनांे में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाये और न लटकर यात्रा करें। कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिबन्धित क्षेत्रों में हार्न न बजायें, बीमारी की हालत में वाहन न चलायें। मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर अगल बगल देखकर ही क्रासिंग पार करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जय सिंह, सुएबा खातून, अजीत यादव, मोहम्मद जफर खान सहित सैकड़ों लोग आयोजन से लाभान्वित हुए। सड़क सुरक्षा सम्बन्धित पम्पलेट भी वितरित किये गये।
