नव निर्वाचित प्रधान व बीडीसी सदस्यों ने सम्भाली कमान

 जौनपुर। हाल ही में निर्वाचित हुए आठ प्रधान और 14 बीडीसी सदस्यों को बुधवार को संबंधित ब्लाक मुख्यालयों में शपथ दिलाई गई। यह शपथ संबंधित खंड विकास अधिकारियों ने दिलाई।
आठ प्रधान, 14 बीडीसी सदस्य और 92 ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त थे। इनमें 8 बीडीसी सदस्य, अधिकतर ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे, जबकि शेष ग्राम पंचायत के लिए किसी ने नामांकन ही नहीं किया। इस तरह 8 प्रधान के लिए 24 और 6 बीडीसी सदस्य के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में बचे थे। इन पदों पर चुनाव के लिए 22 फरवरी को मतदान हुआ था, जिसका परिणाम 24 फरवरी की सुबह आठ बजे घोषित किया गया। इनमें प्रधान पद पर रामपुर ब्लाक से कोदैला से नीलू, मछलीशहर के मुजार से अफसाना, सिकरारा के कनकपुर से इंद्रबहादुर सिंह , धर्मापुर के समोपुरकला से लालबहादुर, रामनगर के सेउर से मीरा सिंह , डोभी के कोपा से अनीता जायसवाल, रामपुर के नूरपुर से निशा देवी और सुजानगंज ब्लाक के रामनगर ग्राम पंचायत से राजेश पांडेय प्रधान निर्वाचित हुए थे। इसी तरह रामपुर के वार्ड नंबर 103 से संजीव कुमार, सिकरारा के वार्ड नंबर 44 से संतोष यादव, डोभी के वार्ड नंबर 64 से पुष्पा देवी, सोंधी (शाहगंज) के वार्ड नंबर 130 से चंद्रकला, सोंधी (शाहगंज) के वार्ड नंबर 151 से शालू, करंजाकला के वार्ड नंबर 41 से प्रभावती यादव बीडीसी सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए थे। जिन्हें उनके ब्लाक मुख्यालय में ही संबंधित खंड विकास अधिकारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Related

news 5931046302535765517

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item