अनियंत्रित रोडवेज बस मंदिर से टकरायी जनता ने बस में की तोड़फोड़
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_630.html?m=0
जौनपुर। लाईनबाजार थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद मोहल्ले के पास एक अनियत्रित रोड बस चैरा माता मंदिर से टकरा गयी। जिसके कारण मंदिर छतिग्रस्त हो गया। आक्रोशित जनता बस का पीछा किया तो बस चालक लाईनबाजार चैराहे पर बस खड़ी करके फरार हो गया। उधर आक्रोश जनता ने बस पर पथराव करके तोड़फोड़ किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जनता को समझाने बुझाने के बाद बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम करीब आठ बजे एक रोडवेज बस यूपी 65 ए टी 8880 जौनपुर से वाराणसी जा रही थी। बस हुसेनबाद मोहल्ले के सोनकर बस्ती के पास पहुंची तो आचनक एक बच्चा सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बस अनियत्रित होकर चैरा माता मंदिर से टकरा गयी। उसके बाद चालक बस तेज से लेकर भाग निकला। उधर मंदिर छतिग्रस्त होने से आक्रोशित जनता ने बस का पीछा कर लिया। लाईनबाजार चैराहे पर भीड़ होने के कारण चालक बस खड़ी करके फरार हो गया। आक्रोशित जनता ने बस से सवारियों को उतारने के बाद बस पर जमकर पथराव करके छतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जनता को समझा बुझाकर बस को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।