भाजपा नेताओ की पैरवी नही सुन रहे है अधिकारीः अरविन्द सिंह दारा
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_679.html?m=0
जौनपुर। तहसीलो में तैनात राजस्व विभाग के अधिकारी और पुलिस अफसर फरियादियों की समस्याओ का निराकरण नही कर रहे है। अधिकारी इस तरह वेलगाम हो चुके है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ की भी पैरवी कोई अधिकारी नही सुन रहा है। यह अल्फाज है बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता अरविन्द सिंह दारा का। हलांकि उन्होने डीएम एसपी की तारीफ करते हुए कहा कि एसडीएम तहसीलदार लेखपाल और कोतवाल हमारी सरकार की छवि धूमिल करने में जुटे हुए है।
भाजपा नेता अरविन्द सिंह ने एक पत्रकारवार्ता में पत्रकारो के सामने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि मड़ियाहूं क्षेत्र में केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओ में भारी धांधली किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में बीडीओ ग्राम प्रधान की मिली भगत से अपात्रो का चयन किया जा रहा है जबकि पात्र बेचारे अपना आशियाना पाने के लिए दर दर की ठोकरे खा रहे है। उधर राजस्व विभाग के नीचे से लेकर ऊपर तक अधिकारी कास्तकारो किसानो की समस्याओ का समाधान नही कर रहे है। मुंह मांगी रिश्वत लेकर काम कर रहे है। उधर कोतवाल मड़ियाहूं पीड़ितो को न्याय नही दिला रहे है। श्री सिंह ने कहा कि मेरे पास प्रतिदिन दर्जनो पीड़ित आते है । मैने कई पीड़ितो को न्याय दिलाने के लिए सम्बद्यित अधिकारी को फोन किया तो कोई न कोई बहाना बताकर टाल दिया गया है।
भाजपा नेता ने साफ कहा कि अब हम लोग पार्टी की छवि खराब करने वाले अधिकारियों को सबक सिखाने का काम करूंगा।