तबेले से भैस ले उड़े चोर
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_680.html?m=0
जौनपुर। केराकत कोतवाली अंतर्गत सरकी चैकी क्षेत्र से चोर एक कीमती भैस पार कर दिये। बताते हैं कि अकबरपुर गांव निवासी उदय प्रताप सिंह की केराकत देवगांव रोड पर तबेला है वहां भैंस के साथ मशीन पंप सेट आदि भी हैं । रात को चोरों ने उनके तबेले से एक अच्छे नस्ल की 70000 की भैस को पिकअप में लादकर लिया और फरार हो गये। आंख खुली तो देखा भैंस नदारत है। भुक्तभोगी ने इसकी सूचना सुबह होते ही पुलिस को देदी।

