संजय यादव अध्यक्ष , पुष्कर श्रीवास्तव बने मंत्री
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_743.html?m=0
जौनपुर। विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश का
जिला वार्षिक सम्मेलन हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य
मंत्री नगर विकास गिरीश चंद्र यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप
प्रज्वलित कर नगर विकास मंत्री गिरीश यादव ने किया इस मौके पर मजदूर पंचायत
के पदाधिकारियों ने शाल व बुके देकर डाइस पर बैठे लोगों का सम्मान किया।
वही
अधिवेशन में जौनपुर जिले के अगल-बगल जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं
बिजली विभाग के कर्मचारी लोगों ने भाग लिया इस मौके पर विद्युत मजदूर
पंचायत के प्रदेश महामंत्री गिरीश पाण्डेय ने अपने अभिभाषण में बताया कि
जिला सम्मेलन ऐसी परिस्थिति में बुलाया जा रहा है जब बिजली उद्योग के
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष विश्व बैंक एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियां के दबाव पर
केंद्र और प्रदेश की सरकार पावर कारपोरेशन को खंड-खंड कर बिजली जैसी
बुनियादी उद्योगों को निजी औद्योगिक घरानों को सौंपने एवं ठेकेदारों के
हाथों में सौंप कर कृषि एवं उद्योगों को बर्बाद करने तथा उपभोक्ताओं को
महंगी से महंगी बिजली उपलब्ध कराने का कुचक्र कर रही है इस मौके पर
उन्होंने अपनी 7 सूत्रीय मांगे भी मंत्री के माध्यम से केंद्र व प्रदेश
सरकार के सामने रखी।
वही प्रदेश के रा राज्य मंत्री
गिरीश यादव ने अपने अभिभाषण में बताया कि वह यूनियन की संबंधित मांगे सरकार
के सामने रखेंगे। सम्मेलन के अंत मे विद्युत मजदूर पंचायत उ0प्र0 सम्बद्ध
हिंद मजदूर सभा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिला वार्षिक सम्मेलन
सिद्धार्थ उपवन मैरेज हाल के कार्यक्रम में दो वर्षीय चुनाव मे संस्थापक
विश्राम मौर्या व संरक्षक महावीर सिंह और संजय यादव को जिला का अध्यक्ष
बनाया गया.और कार्यवाह अध्यक्ष रवींद्र सिंह बने.
प्रांतीय
महामंत्री गिरीश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों
की समस्याओं पर विचार विमर्श करके उनके समाधान करने का आश्वासन दिया है.
पूर्व में प्रस्तावित मांगों के बारे में संगठन द्वारा किये जा रहे
प्रयासों व उपलब्धियों से अवगत भी करवाया गया. बैठक में जौनपुर विद्युत
मजदूर पंचायत की जिला कार्यकारिणी का गठन प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों
द्वारा सर्वसम्मति से किया गया.
प्रदेश महामंत्री गिरीश कुमार पाण्डेय ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की. जिसमें
संस्थापक
विश्राम मौर्या व संरक्षक महावीर सिंह और संजय यादव को जिला का अध्यक्ष
बनाया गया.और कार्यवाहक अध्यक्ष रवींद्र सिंह बने,उपाध्यक्ष महेंद्र
यादव,विजय बहादुर,महेंद्र पटेल,रवींद्र सिंह 'आजाद',मंत्री पुष्कर
श्रीवास्तव,उपमंत्री राजेश कुमार यादव,अखिलेश तिवारी,मनोज कुमार,रणबहादुर
यादव,कुँवर ज्योति प्रकाश,कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा,संगठन मंत्री
राजकुमार,कमलेश यादव, मुकुंद लाल यादव,छेदी लाल,कृष्ण कुमार
पाल,प्रचारमंत्री गिरीशचंद,अवधेश सिंह,सुनील गौतम,बृजेश कुमार यादव बनाये
गये।

