प्रमुख उद्योगपति ललित जायसवाल से मिला स्वजातीय बंधुओं का प्रतिनिधिमण्डल
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_76.html?m=0
गाजियाबाद।
अखिल भारतीय जायसवाल (सरवर्गीय) महासभा के संरक्षक व प्रमुख उद्योगपति
ललित जायसवाल से गाजियाबाद में स्थित उनके कार्यालय (लैण्ड क्राफ्ट गोल्फ
लिंक) में शिष्टाचार भेंट की गयी।
इस
मौके पर अखिल भारतीय महासभा के वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष अटल गुप्ता
(प्रदेश प्रभारी), कपिल जायसवाल (कानपुर), आलोक जायसवाल (आजमगढ़), विशाल
जायसवाल (नोयडा) भी थे। इस दौरान ललित जायसवाल से जायसवाल महासभा को उत्तर
प्रदेश के सभी जिलों में और अधिक संगठित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ
ही आगामी 8 अप्रैल को अयोध्या में आयोजित प्रादेशिक अधिवेशन की रूप रेखा
पर भी विचार-विमर्श किया गया।
भेंट
करने वाले स्वजातीय बंधुओं ने श्री जायसवाल को गाजियाबाद के स्वाजातीय
प्रतिनिधियों के साथ अयोध्या आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार
करते हुये कार्यक्रम की सफलता की कामना किया।
इस आशय की जानकारी अजय जायसवाल वरिष्ठ पत्रकार वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय जायसवाल सरवर्गीय महासभा ने दी है।

